Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदनकियारी के झालबरदा में दिखा तेंदुआ, भय

Advertisement
Advertisement

पुरूलिया के कोटशिला रेंज से भटककर पहुंचने की आशंका

Bokaro: चंदनकियारी के झालबरदा जंगल मे रविवार की रात को दो तेंदुआ देखा गया है. जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इलाके में पहली बार आदमखोर पशु को ग्रामीणों ने देखा है. जैसे ही रात में तेंदुआ के देखे जाने की जानकारी बरमसिया पुलिस को मिली, पुलिस ने लोगों को सावधान रहने को कहा. रात में पुलिस इलाके में घूमती रही. झालबरदा के डुगरीटांड़ जंगल के पास झालबरदा गांव निवासी बबन तिवारी नामक एक व्यक्ति बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था. उसी दौरान जंगल के रास्ते में दो तेंदुआ पर उनकी नजर पड़ी. तो उसके होश उड़ गए. उस वक्त अपने गांव न जाकर वापस बरमसिया लौट गए. जहां पर लोगों को जानकारी दी. साथ ही अपने गांव वालों को सतर्क किया. तेंदुआ के पुरूलिया के कोटशिला वन क्षेत्र से सिमनी जंगल से भटक कर इस इलाके में आने की संभावना है.
इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-handed-over-appointment-letters-to-827-secondary-teachers-of-jharkhand/">झारखंड

के 827 माध्यमिक शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र

तेंदुआ देखा गया है: डीएफओ

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि वन विभाग इस मामले को लेकर सतर्क और सजग है. लगातार टीम उस पर नजर रख रही है.
इसे भी पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-mp-nishikant-dubeys-allegation-tmc-leader-mahua-moitra-took-money-for-asking-questions-in-parliament/">गोड्डा

सांसद निशिकांत दुबे का आरोप, TMC नेता महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के पैसे लिये

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही