Search

धनबाद जिले में 15 से 28 जून तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान

Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-imprisonment-to-the-accused-of-misbehavior-with-a-disabled-girl/">

(Dhanbad) जिले में कुष्ठ मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग 15 से 28 जून तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाएगा. डीसी संदीप सिंह ने इसकी तैयारी को लेकर 8 जून को समाहरणालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत जिले के करीब 7 लाख 24 हजार लोगों की स्कैनिंग करने  का लक्ष्य है. सहिया व सहिया साथी डोर-टू-डोर जाकर घर के सभी सदस्यों की संपूर्ण शारीरिक जांच करेंगी. यदि किसी में कुष्ठ के लक्षण पाए जाते हैं, तो उनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क उपचार किया जाएगा. डीसी ने अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए सघन प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. साथ ही स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग व जिला जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी को समन्वय बनाकर काम करने की बात कही. बैठक में डब्ल्यूएचओ के डॉ. मनोज कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-9-years-the-modi-government-gave-the-last-person-of-the-society-his-rights-raj-sinha/">धनबाद

: मोदी सरकार ने 9 साल में समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका हक दिलाया- राज सिन्हा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//