Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुबंध के आधार पर लाइब्रेरियन की होगी नियुक्ति, साझा ने जारी किया विज्ञापन

Ranchi : झारखंड खेल प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर लाइब्रेरियन की नियुक्ति निकली है. साझा ने विज्ञापन जारी कर लाइब्रेरियन के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. लाइब्रेरियन के कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें लाइब्रेरियन के 1, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 2 और लाइब्रेरी अटेंडेंट के 2 पद शामिल हैं. इनमें से 2 पद एसटी वर्ग के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च तक पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. ई-मेल या अन्य तरीकों से किये गये आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-pradeep-yadav-said-35-thousand-bribe-is-being-taken-for-a-contract-job-of-8-thousand/">बजट

सत्र : बोले प्रदीप यादव – कॉन्ट्रैक्ट की 8 हजार की नौकरी के लिए लिया जा रहा है 35 हजार घूस)

लाइब्रेरियन और अन्य पदों पर एक साल के लिए होगी नियुक्ति

संविदा के आधार पर लाइब्रेरियन और अन्य पदों पर नियुक्ति एक साल के लिए होगी. संतोषजनक कार्य होने पर विस्तार मिलेगा. लाइब्रेरियन के लिए चयनित कैंडिडेट को हर माह 55 हजार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन को 50 हजार और लाइब्रेरी अटेंडेंट को 30 हजार रुपये मिलेंगे. लाइब्रेरियन के लिए आवेदन करते वाले उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री और 5 साल का कार्यानुभव होना चाहिए. असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री और 5 सालों का कार्यानुभव अनिवार्य है. वहीं लाइब्रेरी अटेंडेंट के पास लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट और एक साल का कार्यानुभव होना चाहिए. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद इंटरव्यू के संबंध में सूचना जारी की जायेगी. विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आप साझा की ऑफिशियल वेबसाइट">http://www.sajha.in">

www.sajha.in पर देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-jmm-attacks-bjp-mla-shashibhushan-mehta-says-mla-is-mentally-ill/">पलामू

: बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता पर JMM ने बोला हमला, कहा- विधायक मानसिक रुप से बीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही