Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIC IPO : 2 घंटे में 4 करोड़ से ज्यादा शेयर्स सब्सक्राइब, पॉलिसी होल्डर्स का रिजर्व कोटा भरा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ आज 10 बजे खुला और सिर्फ दो घंटे में 30 फीसदी शेयर सब्सक्राइब हो गये. आईपीओ के जरिये 16,20,78,067 शेयरों की ब्रिकी होगी. इसमें से करीब 4 करोड़ से ज्यादा शेयर्स की बिडिग हो गयी है.

पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिजर्व रखे गये सारे शेयर्स सब्सक्राइब

आईपीओ में पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10 फीसदी शेयर्स रिजर्व रखे गये थे. होल्डर्स ने सारे शेयर्स सब्सक्राइब कर लिये. कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गये हिस्से में से 51 फीसदी और रिटेल निवेशकों के 33 फीसदी शेयर्स सब्सक्राइब हो चुके हैं. इसे भी पढ़े : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-supreme-court-refuses-to-stay-panchayat-elections-sc-dismisses-petition/">BIG

BREAKING: पंचायत चुनाव पर रोक से SC का इनकार, कोर्ट ने कहा – चुनाव जरूरी, देर नहीं करायी जा सकती

शनिवार को भी निवेशक कर सकेंगे बिडिंग

बता दें कि एलआईसी का आईपीओ आज यानी 4 मई को खुला था. सब्सक्रिप्शन 9 मई को बंद होगा. अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने के कारण कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है. ऐसे तो शनिवार को शेयर बाजार बंद होता है. लेकिन निवेशक शनिवार (7 मई) को भी आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं. कंपनी के शेयर आईपीओ बंद होने के एक सप्ताह बाद (17 मई) को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे.

पॉलिसी होल्डर्स को लगाने होंगे 13,335 रुपये

बता दें कि खुदरा निवेशकों के लिए एलआईसी के आईपीओ में तीन कैटेगरी निर्धारित की गयी है. ये पॉलिसी होल्डर, एलआईसी के कर्मचारी और आम निवेशक हैं. आईपीओ का प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये के बीच है. इसलिए 15 शेयरों का एक लॉट है. पॉलिसी होल्डर्स को कुल 13,335 रुपये लगाने होंगे. पॉलिसी धारकों को आईपीओ में प्रति शेयर 60 रुपये की छूट मिलेगी. इस तरह से एक लॉट में उन्हें 900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसे भी पढ़े : CMIE">https://lagatar.in/cmie-report-unemployment-rate-increased-in-india-7-83-percent-in-april-jharkhands-unemployment-rate-was-14-2-percent/">CMIE

Report : भारत में बेरोजगारी दर बढ़ी, अप्रैल में 7.83 फीसदी रही, झारखंड में अनएम्प्लॉयमेंट रेट 14.2 फीसदी

रिटेल इन्वेस्टर्स और कर्मचारियों को लगाने होंगे 13560 रुपये

एलआईसी के कर्मचारियों को इस आईपीओ में अप्लाई करने पर 45 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा. उन्हें एक लॉट के लिए 13560 रुपये देने होंगे. रिटेल निवेशक और एलआईसी कर्मचारियों को एक लॉट पर 675 रुपये का बचत होने वाला है. अगर आप एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स और कर्मचारी नहीं हैं तो फिर अपर प्राइस बैंड के मुताबिक 14,235 रुपये लगाने होंगे. एलआईसी आईपीओ के तहत 15,81,249 शेयर कर्मचारियों के लिए रिजर्व है. वहीं 2,21,37,492 शेयर पॉलिसी होल्डर्स के लिए आरक्षित है. QIB के लिए 9.88 करोड़ से अधिक शेयर और नॉन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स 2.96 करोड़ से अधिक शेयर रिजर्व हैं. इसे भी पढ़े : सीएम">https://lagatar.in/jharkhand-news-cm-mines-lease-case-mp-deepak-prakash-will-present-bjps-side-in-the-election-commission-after-legal-consultation-today/">सीएम

माइंस लीज मामला : सांसद दीपक प्रकाश आज विधि परामर्श के बाद निर्वाचन आयोग में बीजेपी का रखेंगे पक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही