Search

 
 
 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षण, शोध एवं शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में आजीवन योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षण, शोध एवं शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में आजीवन योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड स्टेट शाखा द्वारा आयोजित 7वें झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह में प्रदान किया गया.

 

 

रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा रांची विधायक सी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रो. पाठक को सम्मानित किया.

Uploaded Image

प्रो. गोपाल पाठक को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक, उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए दिया गया. उनके नेतृत्व में सरला बिरला विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है.

 

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रो. पाठक को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रो. पाठक की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे सरला बिरला विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.

 

विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि प्रो. गोपाल पाठक के नेतृत्व में सरला बिरला विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत करेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही