Search

 
 
 

बिहार में वज्रपात का कहर : अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

 
Bihar : बिहार में वज्रपात कहर बनकर गिरा है. एक दिन में राज्य के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात से 15 लोगों की जान गयी है. वहीं पूर्वी बिहार में भी ठनका की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हुई है. कई लोग बुरी तरह झुलस भी गये हैं. वहीं कई मवेशी की भी जान गयी है. खेत में काम करने के दौरान सभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये. (पढ़ें, AIMPLB">https://lagatar.in/aimplb-said-uniform-civil-code-is-not-acceptable-to-us-sent-its-opinion-to-law-commission/">AIMPLB

ने कहा, यूनिफार्म सिविल कोड हमें मंजूर नहीं, अपनी राय लॉ कमीशन को भेजी)

इन जिलों में इतने लोगों की गयी जान

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, रोहतास में वज्रपात की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं कटिहार, गया और जहानाबाद में दो-दो और खगड़िया, कैमूर, बक्सर और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गयी है. पूर्वी बिहार के भागलपुर में चार, जमुई-बांका में दो-दो और कटिहार-खगड़िया के एक-एक लोगों की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : मेक्सिको">https://lagatar.in/27-killed-in-bus-accident-in-southern-mexico-24-dead-in-south-africa-due-to-gas-leak/">मेक्सिको

में बस दुर्घटना, 27 की मौत, दक्षिण अफ्रीका में गैस रिसाव से 24 मरे

घरों से बाहर ना जाने की अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठनका से मौतों पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं. नीतीश कुमार ने लोगों को खराब मौसम में घरों से बाहर ना निकलने की अपील भी की है. इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-supriya-leave-for-delhi-ncp-national-executive-meeting-here-today/">शरद

पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली रवाना, आज यहां एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही