Search

ओरमांझी जैविक उद्यान में रायपुर से शेर और मगरमच्छ लाये गये

पिछले कुछ महीनों में चिड़ियाघर में मौजूद शेरों की मृत्यु के बाद अब नये शेरों के आगमन से यह कमी पूरी हो गई है.  अब चिड़ियाघर में एक बार फिर शेरों की दहाड़ और मगरमच्छों की ठंडी निगाहें देखने को मिलेंगी.
 
 Ranchi :  भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एक जोड़े शेर और एक जोड़े मगरमच्छ का आगमन हुआ है. मगरमच्छ और शेर नया रायपुर के नंदनवन चिड़ियाघर एवं सफारी से लाये गये हैं.  अब जैविक उद्यान में शेरों की दहाड़ गूंजेंगी.  

पिछले कुछ महीनों में चिड़ियाघर में मौजूद शेरों की मृत्यु के बाद अब नये शेरों के आगमन से यह कमी पूरी हो गई है.  अब चिड़ियाघर में एक बार फिर शेरों की दहाड़ और मगरमच्छों की ठंडी निगाहें देखने को मिलेंगी.

नए मेहमानों के नाम और उम्र

नर शेर: अभय (14 वर्ष)

 मादा शेरनी: शबरी (4 वर्ष)

दो मगरमच्छ: लगभग 3-4 वर्ष के बीच

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही