Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को लायंस क्लब फेमिना ने सौंपी सेनिटरी वेंडिंग मशीन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को एनएसएस गर्ल्स और ब्वॉयज इकाई की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की ओर से कॉलेज को सेनिटरी वेंडिंग मशीन और स्ट्रेचर बेड उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने अपने जीवन में अपने साथ ही दूसरों के लिए भी जीने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की एनएसएस की दोनों इकाइयां बेहतर कार्य कर रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना साथ मिलकर समाज के लिए अच्छा कार्य कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-pasted-advertisement-at-pankaj-mishras-close-friend-dahu-yadavs-house-said-if-he-does-not-reach-there-will-be-attachment/">ईडी

ने चिपकाया पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर पर इश्तेहार, कहा – नहीं पहुंचे तो होगी कुर्की
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की अध्यक्ष डॉ मंजू रानी सिंह ने अपनी दिवंगत पुत्री करिश्मा सिंह की स्मृति में स्ट्रेचर बेड और सेनिटरी वेंडिंग मशीन प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक को सुपूर्द करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए नदियों की सफाई का भी कार्य कर रहा है. लोगों को प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग करने से रोकने के लिए जागरूकता फैलाते हुए कपड़े की थैलियां बांटते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों के सहयोग से महाविद्यालय में ``लिओ सेंटर`` खोलने की बात भी कही. इसे भी पढ़ें : कड़ी">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-resumes-amid-tight-security-priyanka-gandhi-mehbooba-mufti-join/">कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती हुईं शामिल
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की कोषाध्यक्ष एग्नेस बॉयले ने कहा कि आज विश्व में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की भरमार हो गई है और इनके उत्पादों से ई-वेस्ट बढ़ता जा रहा है. उन्होंने इस प्रकार के ई-वेस्ट कलेक्शन के लिए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की तरफ से चलाए जा रहे अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों से शामिल होने की अपील की. समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के चेतन सिंह एवं अमर के साथ जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रो वीके सिंह भी उपस्थित थे. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, एनएसएस के कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस गर्ल्स इकाई की प्रोग्राम इंचार्ज प्रो सुरभि सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ एम खान ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही