Search

 
 
 

शराब व जमीन घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे के CA से एसीबी करेगी पूछताछ

एसीबी ने उपेंद्र शर्मा को समन भेजकर तलब किया है. एसीबी सीए उपेंद्र शर्मा से उन सारे वित्तीय लेन-देन का ब्योरा मांगेगी जो विनय चौबे और उनके करीबियों के खातों से हुए हैं.
 

 Ranchi :  झारखंड के चर्चित शराब और जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जांच कर रहा है. इसी क्रम में एसीबी आज (बुधवार) निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट उपेंद्र शर्मा से पूछताछ करेगी.

 

एसीबी ने उपेंद्र शर्मा को समन भेजकर तलब किया है. एसीबी सीए उपेंद्र शर्मा से उन सारे वित्तीय लेन-देन का ब्योरा मांगेगी जो विनय चौबे और उनके करीबियों के खातों से हुए हैं.

 


जांच में यह आरोप सामने आया है कि विनय चौबे ने शराब और जमीन घोटाले से प्राप्त काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों, शेल कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर का सहारा लिया.

 

पूछताछ के दौरान एसीबी विनय चौबे और उनके परिवार की घोषित आय और वास्तविक संपत्तियों के बीच का अंतर को लेकर पूछताछ करेगी. विभिन्न निवेश योजनाओं और बेनामी संपत्तियों में सीए की भूमिका क्या थी इसकी जानकारी जुटाएगी.

 

उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को एसीबी रांची थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में विनय चौबे के अलावा उनके परिवार और करीबियों को भी आरोपी बनाया गया है. 

 https://www.livehindustan.com/jharkhand/ranchi/story-corruption-scandal-ias-vinay-kumar-chaube-and-nexgen-director-s-financial-transactions-exposed-201766155737397.html

  

   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही