Search

 
 
 

महिलाओं को ढाल बना चल रहा शराब तस्करी का खेल! मुजफ्फरपुर से 5 महिला तस्कर गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के पताही से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की एक बड़ी खेप के साथ 5 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है.
 
बिहार की खबरें
  • मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन
  • UP से ट्रेन से छपरा लाईं विदेशी शराब
  • ऑटो से मुजफ्फरपुर ले जाती थीं महिलाएं

Lagatar Desk :  बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के पताही से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की एक बड़ी खेप के साथ 5 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

 

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं यूपी से ट्रेन से शराब की बड़ी खेप लेकर आ रही हैं. वे छपरा स्टेशन पर उतरकर एक ऑटो से मुजफ्फरपुर की तरफ निकली हैं. खबर मिलते ही एएसआई नीरज कुमार और रिंकू कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. 

 

टीम ने छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की. इस दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद टीम ने ऑटो में बैठी पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. 

 

Uploaded Image

 

हैरान करने वाली बात यह है कि ऑटो ड्राइवर को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी गाड़ी में शराब की तस्करी हो रही है. तस्करों ने इतने शातिर तरीके से काम किया कि ड्राइवर को भनक तक नहीं लगने दी. 


गिरफ्तार महिला तस्कर मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट (सिकंदरपुर) की रहने वाली हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि इनका एक पूरा गिरोह है, जो लंबे समय से यूपी से ट्रेन के रास्ते शराब लाकर मुजफ्फरपुर में बेचता था. 

 

फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धंधे के पीछे मुख्य सरगना कौन है और शराब कहां-कहां सप्लाई की जानी थी. 

 

शराबबंदी पर उठ रहे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बिहार में लागू शराबबंदी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह है कि अगर शराबबंदी सख्त है, तो यूपी से इतनी आसानी से शराब बिहार कैसे पहुंच रही है. एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या तस्कर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं को अपनी ढाल बना रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही