Search

 
 
 

341 नशा तस्करों की सूची जारी, SSP बोले – ड्रग्स से तन, मन और धन की बर्बादी

26 जून तक चल रहे नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में एक जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : 26 जून तक चल रहे नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में एक जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया.

 

इस समारोह में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीओ रांची शिव उत्कर्ष कुमार, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, सीआईपी के डॉ. रोशन वी. खानांडे, रिनपास के सहायक प्रोफेसर डॉ. साजल आशीष नाग, एनसीबी के अधीक्षक एस. शारिक उमर और डीएफओ श्रीकांत वर्मा सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे. सभी अतिथियों को पौधा, स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया.

 

 

एनसीबी अधीक्षक एस. शारिक उमर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि ड्रग्स से कैसे बचा जाए, इनसे होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसानों के बारे में जागरूक किया और एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर होने वाली सजा की जानकारी दी.

 

डॉ. साजल आशीष नाग ने बताया कि लोग किन कारणों से नशे की ओर आकर्षित होते हैं और ड्रग्स से होने वाले जोखिमों की पहचान कैसे करें, इस पर भी विस्तार से चर्चा की. इन्होंने बताया कि रिनपास में नशा मुक्ति का निशुल्क इलाज उपलब्ध है.

 

सीआईपी के डॉ. रोशन वी. खानांडे ने युवाओं में बढ़ रही ड्रग्स अडिक्शन, सोशल मीडिया अडिक्शन, स्क्रीन अडिक्शन, गेमिंग अडिक्शन, जुआ और पॉर्न जैसी लतों पर प्रकाश डाला और इनसे बचने के उपाय बताए.

 

एसडीओ शिव उत्कर्ष कुमार ने कहा कि एथलीट्स जो परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए ड्रग्स का सेवन करते हैं, उनके लिए यह एक खतरनाक और अस्थायी समाधान है.एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि  ड्रग्स तन, मन और धन की बर्बादी. उन्होंने बताया कि रांची पुलिस ने 341 नशा तस्करों की सूची नाम, फोटो और पते के साथ जारी की है, जो पुलिस के रडार पर हैं.

 

साथ ही हेल्पलाइन नंबर (9153886238) भी जारी किया गया है, जिस पर आमजन ड्रग्स की बिक्री के स्थान की जानकारी व्हाट्सएप पर करेंट लोकेशन भेज कर साझा कर सकते हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. समारोह में रांची के विभिन्न स्कूलों के छात्र, शिक्षक और एनसीसी कैडेट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए. समारोह का समापन नशा मुक्ति की शपथ के साथ किया गया. यह जागरूकता अभियान 26 जून को सुबह मोराबादी मैदान से फिरायालाल चौक तक होने वाली मैराथन के साथ संपन्न होगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही