Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में महिला अपराधियों की लिस्ट भी है लंबी, दिल दहला देती है इनकी क्रूरता

Ranchi: क्राइम का ट्रेंड पहले की अपेक्षा बदलने लगा है. पहले अपराध की दुनिया में महिलाओं के शामिल होने की बात कभी-कभार ही सुनने को मिलती थी. लेकिन वर्तमान समय में आये दिन महिला अपराधी भी गिरफ्तार की जा रही हैं. महिलाएं अब नशा कारोबार, हत्या, लूट, चोरी जैसी संगीन वारदातों में भी पकड़ी जा रही हैं. झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले कुछ महीने में कुछ ऐसी ही आपराधिक वारदातें हुई हैं, जिनमें महिलाओं की संलिप्तता पायी गयी है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-has-sought-response-from-ranchis-former-dc-chhavi-ranjan-in-two-weeks-know-the-matter/">हाईकोर्ट

ने रांची के पूर्व DC छवि रंजन से दो सप्ताह में मांगा जवाब, जानें मामला

सुजीत सिन्हा की प्रेमिका करती थी वसूली

दरअसल सुजीत सिन्हा जेल की हवा भले खा रहा हो, लेकिन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा. जेल में रहते हुए भी उसने रांची को दहलाने की साजिश रच डाली थी. 12 अप्रैल 2021 को रांची पुलिस ने माफिया की प्रेमिका प्रियंका सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से ये राज खुल गया था. सुजीत सिन्हा ने रांची के व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने के लिए अपनी प्रेमिका प्रियंका को रांची भेजा था, जो सुजीत सिन्हा गिरोह की वर्तमान में सेकंड इन कमान है

जमशेदपुर की चटनी डॉन व बुलेट रानी भी है मशहूर

जमशेदपुर के सोनारी की चर्चित चटनी डॉन कई बार लूटपाट, मारपीट, धमकी देने के आरोप में जेल जा चुकी है. उसके खिलाफ सोनारी थाना में छिनतई, जानलेवा हमला और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं. 2018 में ट्रक चालक से लूटपाट का मामला दर्ज हुआ था, 28 दिसंबर को 26 हजार रुपये और मोबाइल लूट का मामला दर्ज हुआ था. वहीं 20 जुलाई 2021 को घाटशिला जेल में खुद की चूड़ी से गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था. जमशेदपुर की श्वेता दास को बुलेट रानी के नाम जाना जाता है. दरअसल टेल्को में 12 जनवरी 2018 को श्वेता दास ने अपने ही पति तपन दास की हत्या कर दी. इस मामले में उसे कोर्ट ने दोषी करार दिया था. जिसके बाद उसका नाम बुलेट रानी पड़ा, क्योंकि उसे हथियारों का बहुत शौक था. उसकी शादी गोविंदपुर के जमीन कारोबारी तपन दास से हुई थी. शादी से पहले वह सुमित सिंह से प्रेम करती थी. जिसकी जानकारी परिजनों को लगने पर उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गयी थी. लेकिन शादी के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. जमशेदपुर के टेल्को की ही चैताली ने कोर्ट में शादी कर ली थी. जिससे उसके परिजन नाराज रहते थे. उसी दौरान उसने अपने माता-पिता, भाई और नानी की हत्या कर उनके लाशों के टुकड़े कर पीछे शौचालय की टंकी में डाल दिया था. साथ ही कोई टंकी को खोल ना पाए, इसलिए उसके साथ ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया था. जमशेदपुर के बागबेड़ा की दीपा देवी ने अपने प्रेमी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर अपने पति सुशील मंहती और पुत्र राजू महंती की हत्या कर दी थी. दरअसल सुशील ने दीपा को संदिग्ध अवस्था में प्रेमी के साथ देख लिया था. जिसके बाद पत्नी से उसका बड़ा झगड़ा हुआ और उसी दौरान हाथापाई हुई. दीपा ने अपने पति और बेटे को उसी वक्त मार डाला था. दीपा पहले गांजा तस्करी का काम करती थी.

प्रेम संबंध में पिता को ही मार डाला

सरायकेला जिला के आदित्यपुर में मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या उसकी बेटी अर्पणा सिंह ने ही करवा दी थी. 17 साल की उम्र से ही अपर्णा का स्कूल में साथ पढ़ने वाले निखिल के साथ प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को भी थी. जिसपर वे लोग शुरू से ही हस्तक्षेप कर रहे थे. एक दिन दोनों ने हत्या की योजना बनायी और घटना को अंजाम दिया.

रांची की यह लेडी डॉन बन गयी थी सिरदर्द

रांची के बुढ़मू थाना की पुलिस ने लवली सिंह को गिरफ्तार किया था. लवली सिंह बैंक मैनेजर बनकर लोगों से कार में लिफ्ट लेती थी. इसके बाद हथियार का भय दिखाकर लोगों को लूट लेती थी. पुलिस ने लवली सिंह के पास से लूट की दर्जनों कारें बरामद की थी. रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली मॉडल ज्योति कुमारी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने ज्योति के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया था. रांची पुलिस ने पुंदाग इलाके से हथियार और ब्राउन शुगर के साथ शिवानी और प्रिया कुमारी को गिरफ्तार किया था. दोनों के पास से हथियार और ब्राउन शुगर बरामद हुए थे. रांची की चुटिया इलाके में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे के अपहरण के पीछे एक युवती आलिया का हाथ था. आलिया ने फोन पर बात कर युवक को फंसाया था, इसके बाद अपराधियों ने युवक का अपहरण किया और 20 करोड़ की फिरौती मांगी थी. लेकिन पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. इसे भी पढ़ें - ICC">https://lagatar.in/icc-test-rankings-babar-azam-in-top-3-in-all-three-formats-pant-remains-at-5th-position/">ICC

टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में, पंत 5वें स्थान पर कायम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही