National News: ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ब्रिक्स के 20 साल मना रहे हैं. कहा कि 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तो इसमें सिर्फ 4 देश थे और आज ब्रिक्स और उनके पार्टनर को मिलाकर 21 देशों का हमारा परिवार है.
ब्रिक्स के देश दुनिया की 50 प्रतिशत जनसंख्या, 40 प्रतिशत जीडीपी और 25 प्रतिशत से अधिक ट्रेड को प्रदर्शित करते हैं. इतना ही नहीं, इन वर्षों में जहां ग्लोबल जीडीपी करीब ढाई गुना हुई है, वहीं ब्रिक्स देशों की कंबाइन जीडीपी करीब साढ़े चार गुना हुई है.'
पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र के तौर पर भी बन रहे हैं. हमारे देशों में इनोवेशन के लिए नई संभावनाएं आकार ले रही हैं, जिनमें जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकें तक शामिल हैं.
पीएम ने आगे कहा कि ब्रिक्स का बढ़ता दायरा, रफ्तार और उम्मीदें हम सबके बीच साफ तौर पर दिखाई देती हैं. भारत में आयोजित यह फोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है.
भारत आज ग्लोबल सॉल्यूशन का हब बना हुआ है, ऊर्जा-तकनीकी क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.