Search

 
 
 

संगीतकार विक्रम सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए राहुल, कहा, मणिपुर से थे, इसलिए निशाने पर आये

National News : दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था. इसमें राहुल गांधी शामिल हुए. उन्होंने कहा, आजकल एक सोच विकसित होती जा रही है कि अगर कोई व्यक्ति ताकतवर है तो वह हिंसा कर सकता है.  इस रवैये को गलत करार देते हुए  राहुल ने कहा, ताकत के आधार पर किसी के साथ हिंसा करना स्वीकार्य नहीं है.
 
मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह को राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी

National News : मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है. रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत का कारण बहुत ज्यादा खून बहना है.एम्स दिल्ली की ऑटोप्सी रिपोर्ट में  विक्रम सिंह के सीने और पेट की करीब 15 पसलियां टूटने की बात कही गयी है. सिर, चेहरे, हाथ, छाती, पेट, पीठ और पैरों पर भी चोट के निशान मिले हैं.6 सितंबर को 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. 
 
 

कल गुरुवार को दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था. इसमें राहुल गांधी शामिल हुए. उन्होंने  कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा, चोंगथम विक्रम सिंह सिर्फ इसलिए निशाने पर आये, क्योंकि वे मणिपुर से आते थे. किसी युवा की हत्या अपने आप में बड़ी त्रासदी है.

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि किसी व्यक्ति पर उसकी पहचान के आधार पर हमला होना भी चिंता की बात है. इस घटना में हिंसा, नफरत और अहंकार नजर आ रहा है. राहुल के अनुसार आजकल एक सोच विकसित होती जा रही है कि अगर कोई व्यक्ति ताकतवर है तो वह हिंसा कर सकता है.  इस रवैये को गलत करार देते हुए  राहुल ने कहा, ताकत के आधार पर किसी के साथ हिंसा करना स्वीकार्य नहीं है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही