Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब राज अस्पताल में होगा लिवर ट्रांसप्लांट समेत कई गंभीर बीमारियों का इलाज

Ranchi : राज अस्पताल, रांची में शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आर्टेमिस अस्पताल (गुड़गांव) के प्रख्यात लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गिरिराज बोरा मौजूद रहे. उन्होंने ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श दिया. डॉ. गिरिराज बोरा - लीवर ट्रांसप्लांट के अलावा, लीवर कैंसर, बाइल डक्ट कैंसर, गॉल ब्लाडर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से संबंधित समस्याओं की इलाज के लिए राज अस्पताल में मौजूद थे. उन्होंने इन खतरनाक बीमारियों से संबंधित कई अहम जानकारी दी. अब वह हर महीने के पहले शुक्रवार को राज अस्पताल में मौजूद रहेंगे. इस दौरान मरीज इन बीमारियों से संबंधित जानकारी ले सकते हैं और उनसे इलाज करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/high-court-directs-dsp-pramod-mishra-to-record-statement-before-ed-hc-bans-arrest/">बड़ी

खबर : हाईकोर्ट से DSP प्रमोद मिश्रा को निर्देश – ED के समक्ष बयान दर्ज करवाएं, HC ने गिरफ्तारी पर लगायी रोक
राज अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वह पिछले 31 सालों से झारखंडवासियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का किफायती दर पर बेहतर इलाज मुहैया करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहा है. इसी दिशा में पहल करते हुए अस्पताल ने झारखंडवासियों के लिए रांची शहर में ही विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आर्टेमिस अस्पताल (गुड़गांव) के साझा प्रयास से यह कदम उठाया है. आमतौर पर प्रायः लिवर ट्रांसप्लांट करने के लिए झारखंड के लोगों को राज्य से बाहर जाना पड़ता था. मगर अब राज हॉस्पिटल में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी. अब लिवर ट्रांसप्लांट संबंधित समस्याओं के लिए राज अस्पताल में डॉ. गिरिराज बोरा हर महीने के पहले शुक्रवार को अपनी चिकित्सीय परामर्श देंगे, जिसका लाभ झारखंडवासी उठा सकेंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही