Search

लोबिन बनाएंगे नयी पार्टी, मगर फिलहाल झामुमो छोड़ने से किया इनकार

क्या समांतर संगठन बनाकर चुनाव में पार्टी पर डालेंगे दबाव या पकड़ेंगे अलग राह

Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से दो वर्षों से नाराज चल रहे झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेंब्रम नयी पार्टी का गठन करने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार वर्तमान में लोबिन जिस गैर राजनीतिक संगठन झारखंड बचाओ मोर्चा के संरक्षक हैं, उसका पार्टी के तौर निबंधन की तैयारी करने में जुटे हैं. अब इस पार्टी का स्वरूप क्या होगा, कब तक निबंधन होगा, यह सपष्ट नहीं है. मगर ऐसा माना जा रहा है कि लोबिन एक समांतर संगठन या पार्टी को खड़ा करके अपनी पार्टी पर दबाव कायम रखना चाहते हैं. अगर लोकसभा या विधानसभा चुनाव में राजनीतिक परिस्थिति बदलती है तो यह अलग राह पकड़ सकते हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर लोबिन ने बताया कि वह झारखंड बचाओ मोर्चा से संरक्षक के रूप में जुड़े हैं. वह झामुमो नहीं छोड़ेंगे.

हेमंत सोरेन के खिलाफ सदन से सड़क तक रहे मुखर, शिबू से मिलने के बाद विश्वास मत के पक्ष में किया था समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दो वर्षों से सदन से लेकर सड़क तक मुखर रहे. वह हेमंत सोरेन पर झारखंडी जनता के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते रहे. चाहे वह खतियान आधारित स्थानीय नीति की बात हो या नियोजन नीति की या फिर जल, जंगल जमीन लूट की. उन्होंने यहां तक की पार्टी से इतर झारखंड बचाओ मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन बनाकर सड़क पर उतरे. जब पूर्व सीएम जमीन मामले में फंसने के बाद इस्तीफा दे दिया तो वे शिबू सोरेन से मिलने के बाद ही सदन में नयी चंपाई सोरेन सरकार को अपना समर्थन दिया. अब ऐसी परिस्थिति में नयी पार्टी निबंधन की बात सामने आ रही है. अब देखना है कि आगे की राजनीति किस करवट लेती है और लोबिन का अगला कदम क्या होगा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-tragic-road-accident-in-lakhisarai-nine-dead-many-injured/">बिहार

: लखीसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, नौ की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp