Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का हालिया विजिटर्स डे एपिसोड सुर्खियों है. इस दौरान एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया. उनकी टिप्पणी के बाद यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स अपने परिवार से मिलकर भावुक नजर आए. जहां एक्टर धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा से मिलकर भावुक हो गए, वहीं आकांक्षा चमोला की बातचीत ने पूरे एपिसोड का रुख बदल दिया.
विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद आकांक्षा, श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे आपस में बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान श्रेया ने कहा कि काश उनका बॉयफ्रेंड भी उनसे मिलने आता. इस पर आकांक्षा ने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए उन्हें अपना एक्स बताया और कहा कि उनसे मिलने परिवार की बजाय एक स्ट्रेंजर आया था. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उन्हें अपने माता-पिता के साथ की ज्यादा जरूरत थी.
मम्मी-पापा आते या फिर मेरा कुत्ता ही आ जाता
बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि अगर उनसे मिलने उनके माता-पिता आते तो उन्हें ज्यादा खुशी होती. उन्होंने यह भी कहा कि अगर परिवार का कोई सदस्य नहीं आ सकता था तो "मेरा कुत्ता ही आ जाता. इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया. कई यूजर्स ने इसे गौरव खन्ना का अपमान बताया.
सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना
जैसे ही इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने आकांक्षा की कड़ी आलोचना शुरू कर दी. कई लोगों ने लिखा कि गौरव खन्ना के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल गलत है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment