Search

 
 
 

लॉकअप 2 : श्रेया कालरा- शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी बहस, बोलीं- मुझे एटीट्यूड मत दिखाओ

रियलिटी शो लॉकअप 2 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है. अब इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिली
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो लॉकअप 2 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है. अब इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें लगा कि शिल्पा लगातार उनकी बातों को नजरअंदाज कर रही हैं. इससे नाराज होकर श्रेया ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की.

 

श्रेय ने कहा कि वह कई बार अपनी बात समझाने और बातचीत करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन शिल्पा उन्हें नजरअंदाज कर रही हैं और एटीट्यूड दिखा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दोस्त किसी बात को समझना चाहता है, तो उससे बात करनी चाहिए, न कि उसे अनदेखा करना चाहिए.

 

इस पर शिल्पा शिंदे ने शांत अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जो लोग उन्हें समझते हैं, वे समझते हैं और जो नहीं समझते, उन्हें वह समझाने की कोशिश नहीं करतीं.इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई. श्रेया ने कहा कि समस्या यह नहीं है कि लोग शिल्पा को नहीं समझते, बल्कि यह है कि वह खुद किसी को अपनी बात समझाना नहीं चाहतीं. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी किसी रिश्ते में जबरदस्ती नहीं रुकेगा और किसी के पीछे बार-बार नहीं जाएगा.

 

बहस के दौरान श्रेया के तीखे शब्दों के बाद शिल्पा शिंदे वहां से उठकर चली गईं. बाद में उन्हें अकेले बैठकर रोते होत हुए देखा गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही