Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो व टैगलाइन जारी, सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित होगी यात्रा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. ये यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ईडी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, जब-जब हमारी सरकार जनता से जुड़ने की कोशिश करती है, मोदी सरकार अपनी एजेंसी का इस्तेमाल कर राज्य सरकार को परेशान करती है. राज्य में कांग्रेस, राजद और जेएमएम गठबंधन की बहुमत सरकार है. सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. राज्य में संवैधानिक संकट नहीं होने वाला है. राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लेकर कहा कि जहां पीएम नरेंद्र मोदी मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्य में न जाकर वहां की जनता से दूर हो रहे हैं. वहीं राहुल गांधी मणिपुर से यात्रा शुरू कर रहे हैं, ताकि वहां के लोगों के दुख बांट सके. यात्रा में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ यानी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों को भी मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे. राजेश ठाकुर ने कहा कि पीएम भी मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने का काम करें. राहुल गांधी की यात्राओं से बीजेपी की आईटी सेल घबरा चुकी है. आज देश में लोकतंत्र की क्या हालत है, यह किसी से छिपा नहीं है. लोकतंत्र की परिभाषा बदली जा रही है. जिसकी वजह से राहुल गांधी ने इस यात्रा को निकालने का काम किया है. उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री फोटो शूट में लगे हुए हैं. जब हम संसद में देश के हालात पर बात रखते हैं तो हमारे सांसदों को बाहर कर दिया जाता है. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दलों की अहम भूमिका होगी. इसे भी पढ़ें - श्रीकांत">https://lagatar.in/five-mps-including-shrikant-shinde-sukant-majumdar-elected-sansad-ratna/">श्रीकांत

शिंदे, सुकांत मजूमदार समेत पांच सांसद चुने गए संसद रत्न

बुनियादी मुद्दों पर हम ये यात्रा निकाल रहे - आलमगीर आलाम

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है. यह यात्रा झारखंड में दो बार गुजरेगी. राज्य के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए व्याकुल हैं. यह यात्रा 2024 के लिए निर्णायक होगी, इस यात्रा में सामाजिक न्याय की बात होगी. किसानों को अब तक दोहरा लाभ नहीं मिला, अभी तक लोगों के सर के ऊपर छत नहीं है. पार्टी एक सोच के साथ काम करती है. हमें पूर्वजों ने लोकतंत्र दिया है, इसकी रक्षा करने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है.

2 से 5 फरवरी के बीच झारखंड पहुंचेगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत मणिपुर से 14 जनवरी को होगी. यात्रा झारखंड में 2 से 5 फरवरी तक पहुंचने की संभावना है. राज्य में हर चार से पांच किलोमीटर पर मंत्री और विधायकों को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. झारखंड में यह यात्रा दो बार होकर गुजरेगी. न्याय यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन भी लॉन्च किया गया.

पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश करेगी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. झारखंड में यह यात्रा पश्चिम बंगाल से प्रवेश करेगी. इसमें शामिल लोग बसों से और पैदल यात्रा भी करेंगे. 2024 के आम चुनाव से पहले आयोजित की जा रही यात्रा 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. जिसकी शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता रियाज अंसारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -पटना">https://lagatar.in/patna-2009-batch-si-rashmi-ranjan-died-shot-herself-with-service-revolver/">पटना

: 2009 बैच के SI रश्मि रंजन की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी थी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही