Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा :  संदिग्ध हालत में नाबालिग का शव बरामद, मां और सौतेला पिता हिरासत में

Laohardaga : जिले के कुडू थाना क्षेत्र के हमीदनगर ब्लॉक मैदान के पास रविवार को संदिग्ध हालत में नाबालिग बच्चे का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान 13 वर्षीय अन्नु अंसारी उर्फ मोटू के रूप में हुई है. अन्नु अंसारी के सौतेले पिता पर हत्या की आशंका जताया जा रही है. शक के आधार पर पुलिस ने सौतेला पिता हकीम अंसारी और मां को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि हमीदनगर निवासी हकीम अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र अन्नु अंसारी उर्फ मोटू ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि नाबालिग ने फांसी लगायी या फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/kapil-sibals-advice-to-congress-on-winning-karnataka-win-peoples-hearts-for-next-five-years/">कर्नाटक

जीतने पर कपिल सिब्बल की कांग्रेस को सलाह, अगले पांच साल तक लोगों के दिल जीतें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही