Search

 
 
 

Lohardaga : ट्रक की चपेट में आकर पति व गर्भवती पत्नी की मौत, वाहन जब्त, चालक फरार

जिले के बरवाटोली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान वारिश अंसारी (24 वर्षीय) और उनकी पत्नी सानिया खातून (21 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Lohardaga :   जिले के बरवाटोली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान वारिश अंसारी (24 वर्षीय) और उनकी पत्नी सानिया खातून (21 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, वारिश और सानिया  स्कूटी से सेरेंगहातु गांव स्थित अपने साढ़ू अली अंसारी के घर जा रहे थे. इसी दौरान बरवाटोली में एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी और महिला गर्भवती थी. 

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया., हालांकि पुलिस ने बाद में ट्रक को बीएस कॉलेज स्थित पुलिस पिकेट के पास से बरामद कर लिया. लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही