Search

 
 
 

लोहरदगाः अपराधियों ने ओझा-गुनी करने वाले बुजुर्ग को मारी गोली, रिम्स रेफर

 
Lohardaga: अपराधियों ने घर के घुसकर ओझा गुनी करने वाले व्यक्ति के सिर में गोली मार दी. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबाटोली की हैं. जहां सोमवार को बाइकसवार अपराधी ओझा गोवर्धन उरांव के घर में घुसकर उसके सिर में गोली मार दी. जिसके बाद ओझा को गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया. गोली उसके सिर में ही फंसी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. इसे पढ़ें- पर‍िवार">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-reached-maa-chinnamastika-temple-with-family-wished-mother-for-happiness-and-prosperity-of-the-state/">पर‍िवार

संग मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, मां से राज्य की सुख समृद्धि की कामना 
जानकारी के मुताबिक, ओझा अपने घर में सुबह नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान बाइक से दो अपराधी चितरी अंबाटोली पहुंचे. अपराधियों ने विनय उरांव के पुत्र अमर उरांव से पूछा कि झाड़ फूंक करने वाले ओझा कहां पर रहता है. अमर ने अपराधियों को बताया कि वह अपने पुराने घर में ही होंगे. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/action-on-illegal-mining-in-palamu-58-firs-in-two-years-20-crushers-demolished-1-crore-38-lakh-fine-recovered/">पलामू

में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो साल में 58 FIR, 20 क्रशर ध्वस्त, 1.38 करोड़ वसूला गया जुर्माना
इसके बाद दोनों अपराधी उस ओझा के घर पहुंचे. पहले अपराधियों ने गोवर्धन उरांव से पूछा कि क्या कर रहे हैं, इस पर बुजुर्ग ने जवाब दिया कि नाश्ता कर रहा हूं. इसके बाद गोवर्धन ने जैसी ही अपने हाथ में रोटी का टुकड़ा लिया, अपराधियों ने बंदूक उनकी कनपटी पर तान दी और गोली मारकर निकल गए. सिर में गोली लगने पर बुजुर्ग वहीं गिर पड़े. इसके बाद अपराधी अंबाटोली चौक की ओर मोटरसाइकिल से फरार हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही