Search

 
 
 

लोहरदगा : पिता ने चार साल की बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर, रिम्स रेफर

 
Lohardaga : जिले के किस्को थाना क्षेत्र स्थित कोचा बरनाग गांव में सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जला दिया. पिता को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है. घटना में बच्ची 80 फीसदी जल गयी है. बच्ची को रिम्स,रांची रेफर किया गया है. इसे भी पढ़ें - कहानी">https://lagatar.in/story-of-pumpu-station/">कहानी

पम्पू स्टेशन की

पत्नी पर चाकू से किया वार 

लोगों ने बताया कि पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है. शुक्रवार की रात पप्पू तुरी नशे की हालत में घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा. पप्पू तुरी ने पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश की. जान बचाने के लिए महिला घर छोड़कर भाग गयी. पत्नी के भागते ही पप्पू तुरी अपने चार साल के बेटी को कमरे में बंद कर आग लगा दी. घटना में बच्ची 80 फीसदी जल गयी है. घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को किसी तरह बाहर निकाला. ग्रामीण बच्ची को गंभीर हालत में लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-fire-breaks-out-in-a-moving-bus-in-nashik-11-people-burnt-alive-30-scorched/">महाराष्ट्र

: नासिक में चलती बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले, 30 झुलसे

पुलिस आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही 

घटना के बाद से ही आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/30-posts-of-regular-quota-and-64-posts-of-backlog-will-be-appointed-in-rims/">रिम्स

में नियमित कोटे के 30 और बैकलॉग के 64 पदों पर होगी नियुक्ति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही