Search

 
 
 

महाराष्ट्र : नासिक में चलती बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले, 30 से अधिक झुलसे

 
Nashik :  महाराष्ट्र के नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर बीती रात चलती बस में आग लग गयी. बस में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गये. हादसे में 30 से अधिक लोग झुलस गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गयी. कुछ यात्रियों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि कुछ को निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है. (पढ़ें, लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-father-burns-four-year-old-daughter-alive-condition-critical-rims-referred/">लोहरदगा

: पिता ने चार साल की बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर, रिम्स रेफर)

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची और बस से यात्रियों को बाहर निकाला. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.  पुलिस की टीम हादसे के कारणों का पता लगा रही है. हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बस में कैसे आग लगी. पुलिस बस मालिक का भी पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें : कहानी">https://lagatar.in/story-of-pumpu-station/">कहानी

पम्पू स्टेशन की

सीएम ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजे देने का किया ऐलान 

नासिक हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया. साथ गी मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की. सीएम शिंदे ने हादसे की जांच करने का आदेश दिया है. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि नासिक (महाराष्ट्र) में सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. मैं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

औरंगाबाद से नासिक जा रही थी बस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी. तभी सड़क दुर्घटना हो गयी और बस में आग लग गयी. जब यह हादसा हुआ तो बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे. इस वजह से भी उन्हें आग लगने की भनक तक नहीं लगी. हालांकि जब तक यात्री कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें बस को अपनी आगोश में  ले लिया था. बस में कोई आपातकालिन द्वार भी नहीं था, जिससे यात्री बाहर निकल सकें. बस के छोटे से दरवाजे से यात्रियों को निकलने में भी मुश्किल हुई. जिसकी वजह से कई यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे. इसे भी पढ़ें : सनकी">https://lagatar.in/the-freak-burnt-the-girl-alive-amit-agarwal-arrested/">सनकी

ने युवती को जिंदा जलाया,अमित अग्रवाल गिरफ्तार, दो भारत स्वीकार नहीं, कबाड़ बनी गाड़ियां, इसके अलावा, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और समाज की खबरें पढ़ें आपके प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही