Search

 
 
 

Lohardaga News:  नए इंडोर स्टेडियम का DC-SP ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

जिले के उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने सोमवार को परिसदन के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने स्टेडियम परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं और अन्य आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया.
 
लोहरदगा जिला की खबरें

Lohardaga: जिले के उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने सोमवार को परिसदन के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने स्टेडियम परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं और अन्य आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया. साथ ही स्टेडियम परिसर में स्थापित जिम का भी उद्घाटन किया.

Uploaded Image

शेष कार्य समय पर पूरा करें: डीसी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को शेष बचे सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

 

इसे भी पढ़ें:

 

‘पे एंड प्ले’ व्यवस्था की समीक्षा

उपायुक्त ने ‘पे एंड प्ले’ व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सदस्यता शुल्क और मासिक शुल्क का नियमित संग्रह सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी व्यवस्था पारदर्शी ढंग से संचालित हो. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही