Search

 
 
 

Ranchi : युवाओं को राजनीति और नेतृत्व में आगे आना होगा, तभी समाज बदलेगा- मंत्री दीपिका सिंह

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि देश और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों से केवल करियर बनाने तक सीमित नहीं रहने, बल्कि नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निभाने के लिए भी आगे आने का आह्वान किया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि देश और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों से केवल करियर बनाने तक सीमित नहीं रहने, बल्कि नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निभाने के लिए भी आगे आने का आह्वान किया.


सोमवार को पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को वही क्षेत्र चुनना चाहिए, जिसमें उनकी रुचि और क्षमता हो. विज्ञान, तकनीक, कला, वाणिज्य, खेल या संस्कृति, किसी भी क्षेत्र में समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित है.

Uploaded Image

छात्रों को सम्मानित करती मंत्री

 

उन्होंने कहा कि एक जागरूक और शिक्षित नेतृत्व समाज की दिशा बदल सकता है. इसलिए युवाओं को राजनीति और सामाजिक जीवन से दूरी बनाने के बजाय उसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. उनके अनुसार देश और राज्य को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनकल्याण को प्राथमिकता दे.

 

अपने संबोधन में दीपिका पांडेय सिंह ने हाल के पेपर लीक और सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष कई विद्यार्थियों को मूल्यांकन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ा. उन्होंने कहा कि झारखंड के एक मेधावी छात्र ने अध्ययन के आधार पर मूल्यांकन प्रक्रिया की खामियों को उजागर किया, जिसकी सराहना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी की.

 

मंत्री ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के बाद झारखंड की एक छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि मूल्यांकन प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. अपेक्षा से कम अंक मिलने के कारण कई विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे. इसी उद्देश्य से राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज अभियान चलाया जा रहा है, ताकि छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके.

 

कार्यक्रम के अंत में दीपिका पांडेय सिंह ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के मेधावी छात्र-छात्राएं ही भविष्य में जिम्मेदार नागरिक, सक्षम नेतृत्व और विकसित झारखंड और विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही