Search

 
 
 

Lohardaga News: लोहरदगा में NIA ने 5 ठिकानों पर एक साथ की रेड, RSS कार्यालय बमबाजी मामला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को लोहरदगा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय में हुई बमबाजी की घटना से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है.
 
लोहरदगा जिला की खबरें
  • क्रेन की मदद से घर में दाखिल हुई टीम

Lohardaga: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को लोहरदगा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय में हुई बमबाजी की घटना से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है. NIA की कार्रवाई के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Uploaded Image

जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम गुरुवार तड़के करीब चार बजे लोहरदगा पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्धों से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली. इस दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

सूत्रों के अनुसार, RSS कार्यालय बमबाजी मामले में जेल में बंद आरोपी अमन अंसारी के घर पर भी NIA की टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने बिजली विभाग की क्रेन की मदद ली. क्रेन के जरिए पुलिसकर्मी घर के ऊपरी हिस्से तक पहुंचे और आगे की कार्रवाई की.

 

हालांकि, NIA की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. एजेंसी की कार्रवाई को RSS कार्यालय बमबाजी मामले की जांच में अहम माना जा रहा है. जांच एजेंसी घटना से जुड़े नेटवर्क और संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही