Search

 
 
 

Lohardaga News : हाथी के हमले से खेत में काम कर रही महिला की मौत, गांव में दहशत

जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित भैंसमुंदो गांव में मंगलवार की सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. मृतका की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी 22 वर्षीय प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है.
 

Lohardaga :  जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित भैंसमुंदो गांव में मंगलवार की सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. मृतका की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी 22 वर्षीय प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है.  

 

जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा कुमारी सुबह अपने पति और दो बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी. इसी दौरान जंगल की तरफ से दो हाथी गांव के पास पहुंच गए. बताया जा रहा है कि एक हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जबकि दूसरा खेत की तरफ बढ़ गया.

 

महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले हाथी ने उसे पटककर बुरी तरह कुचल दिया. हालांकि हैरानी वाली बात यह रही कि महिला का बच्चा पास में ही था, लेकिन हाथी ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल प्रतिमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं गांव के आसपास हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर करने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही