Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : DC का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना मांगे जा रहे पैसे, प्रशासन ने किया सतर्क

पलामू डीसी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
Advertisement
Advertisement

Palamu :   पलामू डीसी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

 

जिला प्रशासन ने कहा है कि आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए गए हैं. इस अकाउंट से  कुछ पदाधिकारियों और आम नागरिकों को मैसेज भेजकर आर्थिक मदद या पैसे की मांग की जा रही है.   जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम संदेश पर भरोसा नहीं करें. किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें. 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें. साथ ही ऐसे फर्जी अकाउंट या संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत प्रशासन या साइबर पुलिस को सूचना दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही