Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: बैंकिंग के साथ SBI का सामाजिक दायित्व पर जोर, बच्चों के बीच बांटे कॉपी-पेंसिल

Lohardaga: भारतीय स्टेट बैंक के किसान संपर्क कार्यक्रम के तहत सेरेंगहातु गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक राजेश चौधरी, लोहरदगा शाखा के मुख्य प्रबंधक कुमार रंजन समेत कई बैंककर्मी मौजूद थे. एसबीआई के सामाजिक दायित्व के तहत सेरेंगहातु गांव में जीएल मिशन प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को बैंक की ओर से स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल समेत कई उपयोगी चीजें दी गई. वहीं बैंक की ओर से स्कूल को आलमारी भी भेंट की गई. इस मौके पर उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने पौधारोपण किया. इसे भी पढ़ें-JSSC-">https://lagatar.in/dharna-in-front-of-raj-bhavan-demanding-cancellation-of-jssc-je-exam/">JSSC-

JE परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजभवन के सामने धरना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/SSS-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

योजनाओं का उठायें लाभ-प्रवीण सिंह

उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सदैव ग्राहकों की सेवा और सामाजिक दायित्व का काम करता रहा है. किसान संपर्क कार्यक्रम इसी दिशा में एक पहल है. लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक की विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें. इस मौके पर किसान चौपाल का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से बताया गया. बीमा योजनाओं और विभिन्न जमा योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे. किसानों ने बैंक के इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम में तोडार पंचायत की मुखिया शोभा देवी, उप-मुखिया संगीता देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-बकरीद">https://lagatar.in/tight-security-arrangements-across-the-state-regarding-bakrid-police-alert/">बकरीद

को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही