Ranchi : लोहरदगा संसदीय सीट त्रिकोणीय संघर्ष में फंस गया है. गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने पर्चा भरा. पर्चा दाखिल करने के बाद सुखदेव भगत ने कहा, अभी विवेक से काम लेने का समय है. चमरा लिंडा ने बिना सोचे-समझे पर्चा भर दिया है. उनसे गलती हुई है. बताते चलें कि झामुमो विधायक चमरा लिंडा के नामांकन के बाद उहापोह की स्थिति बन गई है. राजनीतिक गलियारों में इसकी भी चर्चा हो रही है कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का की झारखंड पार्टी भी चमरा को सपोर्ट दे सकती है. इससे भी इंडिया गठबंधन के सुखदेव के लिए और मुश्किल हालात पैदा हो सकते हैं. चमरा लिंडा 2009 और 2014 में कांग्रेस को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी. इस लिहाज से चमरा लिंडा के कारण 2024 का चुनाव भी कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा रहेगा. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-instructions-give-notice-to-those-candidates-whose-appointment-may-be-affected/">हाईकोर्ट
का निर्देश- वैसे अभ्यर्थियों को नोटिस करें जिनकी नियुक्ति प्रभावित हो सकती है [wpse_comments_template]
का निर्देश- वैसे अभ्यर्थियों को नोटिस करें जिनकी नियुक्ति प्रभावित हो सकती है [wpse_comments_template]
Leave a Comment