Search

 
 
 

लोहरदगा: सेरेंगदाग में IED ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत,पहले भी हुई हैं घटनाएं

 
Lohardaga : आईईडी ब्लास्ट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. यह मामला जिले नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल जंगल में हुई है. बताया जा रहा है कि जंगल में बांस लाने गए एक ग्रामीण की मौत आईईडी ब्लास्ट में हुई है. माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से यह आइइडी लगायी गई थी. मृतक की पहचान हेसाग गांव निवासी सुपाल तुरी के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें - जीतन">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhi-said-i-oppose-brahminism-i-will-say-abusive-words-not-once-but-hundreds-of-times/">जीतन

राम मांझी ने कहा- मैं ब्राह्मणवाद का विरोध करता हूं, एक नहीं सैकड़ों बार कहूंगा अपशब्द

नक्सलियों ने जंगलों में बिछा रखे हैं आईईडी

नक्सलियों ने अपनी सुरक्षा के लिए जंगलों में लैंड माइंस बिछा रखे हैं. लेकिन लैंड माइंस की चपेट में पुलिस और ग्रामीण आ रहे हैं. हाल के महीनों में लोहरदगा और गुमला जिले के जंगलों में आइईडी विस्फोट की 10 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. जिनमें एक जवान और चार ग्रामीणों की मौत हुई थी. जबकि दो जवान और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसे भी पढ़ें –अयोध्या">https://lagatar.in/after-ayodhya-verdict-commissioner-mayor-mla-all-bought-land-yogi-ordered-investigation/">अयोध्या

फैसले के बाद कमिश्नर, मेयर, विधायक सबने खरीदी जमीन, योगी ने जांच के आदेश दिये, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही