Search

 
 
 

लोक भवन उद्यान आम नागरिकों के लिए खुला, पहले दिन 2559 लोगों ने किया भ्रमण

राज्यपाल के निदेशानुसार लोक भवन, रांची स्थित उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु 2 फरवरी से 8 फरवरी तक के लिए खोला गया है
 

Ranchi : राज्यपाल के निदेशानुसार लोक भवन, रांची स्थित उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु 2 फरवरी से 8 फरवरी तक के लिए खोला गया है.उद्यान के खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्घाटन दिवस पर कुल 2559 नागरिकों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया.

 

उद्यान भ्रमण का समय सुबर 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उद्यान में प्रवेश लोक भवन के गेट संख्या–2 से कराया जा रहा है, जहां सुरक्षा जांच के उपरांत ही नागरिकों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है.

 

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन उद्यान को आम लोगों के लिए खोलने का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुखद वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगंतुकों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए.

 

उद्यान खुलने से शहरवासियों में उत्साह देखा गया. बड़ी संख्या में परिवार, बुजुर्ग और बच्चे उद्यान में पहुंचे और फूलों, हरियाली व प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया. नागरिकों ने लोक भवन उद्यान को आम लोगों के लिए खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही