Search

लोकसभा चुनाव 2024: नामांकन करने पहुंचे JBKSS के रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार

Ranchi: नामांकन दाखिल करने पहुंचे JBKSS के रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देवेंद्रनाथ महतो को रांची पुलिस ने शनिवार को रांची समाहरणालय से गिरफ्तार किया है. रांची में विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने देवेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया है. विधानसभा घेराव मामले में नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में दर्ज हुआ था. इस मामले में देवेंद्रनाथ महतो समेत कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ था. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/garry-kasparovs-entry-in-lok-sabha-elections-taunted-rahul-should-win-from-rae-bareli-seat-before-becoming-chess-champion/">लोकसभा

चुनाव में गैरी कास्परोव की इंट्री, तंज कसा, शतरंज का चैंपियन बनने से पहले राहुल को रायबरेली सीट से जीतना चाहिए…

बोकारो में नामांकन दाखिल करने के बाद से जयराम महतो ट्रेसलेस

गिरिडीह लोकसभा सीट से बुधवार को जयराम महतो ने नामांकन दाखिल किया था. बोकारो डीसी विजया जाधव को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा. इसके बाद उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि बोकारो के चास में उनकी चुनावी सभा है. चुनावी सभा की इजाजत दे दी जाए. पुलिस ने इसकी इजाजत दे दी. जयराम ने जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है. रांची में विधानसभा घेराव मामले में उनको गिरफ्तार करने के लिए रांची पुलिस पहुंची थी, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा. जयराम के खिलाफ वारंट जारी था.

देवेंद्र पारंपरिक आदिवासी पोशाक में पहुंचे थे

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र महतो गुपचुप तरीके से आदिवासी पारंपरिक पोशाक पहनकर समाहरणालय पहुंचे थे. इस दौरान पहले से ही इंतजार कर पुलिस की नजर देवेन्द्र पर पड़ी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि आज देवेंद्र नाथ महतो का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे लेकिन नामांकन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/pm-modis-public-meeting-in-palamu-said-strong-india-now-wants-a-strong-government/">पलामू

में बोले पीएम मोदी, मजबूत भारत अब मजबूत सरकार चाहता है, वोट की ताकत बतायी
   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp