Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव: पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव पर मंथन

 
Ranchi: लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों ने सोमवार को बैठक की. यह बैठक झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में सीमावर्ती राज्य ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व बिहार के आला पुलिस अफसर शामिल हुए. डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक बैठक की गई. हमने उन बिंदुओं पर चर्चा की, जो पांच सीमावर्ती राज्यों- ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. बिहार और पश्चिम बंगाल और हमने आपसी सहयोग और आगे क्या होगा, इसके लिए रोडमैप बनाया. हमारे पास एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, नोडल अधिकारी हैं, और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह अपनी जगह पर है. इसे पढ़ें-विदेशी">https://lagatar.in/cyber-cell-raid-in-ranchi-regarding-foreign-connections/">विदेशी

कनेक्शन को लेकर रांची में CID साइबर सेल की छापेमारी

शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए सभी सुविधाएं मौजूद

डीजीपी ने कहा कि उन बिंदुओं पर विमर्श किया गया, जो लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोड मैप बनाया गया. इसके लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष है. नोडल अधिकारी हैं. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं हैं. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि के हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया. नक्सली, अपराधी, वारंटी, चेकनाका पर सुरक्षा समेत बॉर्डर पर सख्ती को लेकर मंथन किया गया. सीमावर्ती राज्यों के बॉर्डर इलाके में कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया, ताकि चुनाव के दौरान अवांछित तत्व गड़बड़ी नहीं कर सकें. इनसे सख्ती से निबटा जा सके. इसे भी पढ़ें-चुनावी">https://lagatar.in/electoral-bonds-sc-reprimands-sbi-orders-to-disclose-all-information-by-march-21/">चुनावी

बॉन्ड : SBI को SC की फटकार, 21 मार्च तक सभी जानकारी का खुलासा करने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही