Sports News: लंदन स्क्वॉश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रामित टंडन की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने मिस्र की मरियम मेटवाली को सीधे गेम में सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराकर राउंड 16 में जगह बना ली है. अब प्री-क्वार्टर फाइनल में अनाहत का सामना दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी बेल्जियम की नेले गिलिस से होगा.
इसे भी पढ़ें:
यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. इसी साल अनाहत सिंह ने जुलाई में जूनियर विश्व खिताब जीती थीं. 18 वर्षीय अनाहत पिछले दो सत्र से शानदार फॉर्म में हैं. पिछले साल उन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था.
वहीं, पुरुष एकल में 42वें नंबर के रामित टंडन ने कतर के 61वें नंबर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 20 मिनट तक चले मुकाबले में 11-6, 11-7 से हराया दिया. प्री-क्वार्टर फाइनल में रामित का सामना टूर्नामेंट के आठवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद एलशोरबागी से होगा.
हालांकि, 38वें नंबर के वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के यैनिक विल्हेमी के खिलाफ 9-11, 9-11 से हार मिली. बता दें, अनाहत और वीर दोनों आगामी एशियन गेम्स के लिए भारत के स्क्वैश दल का हिस्सा हैं. एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

