Sports News: भारत की अनाहत सिंह का लंदन स्क्वैश क्लासिक में आगे का सफर क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया. मलयेशिया की तीसरी सीड शिवसांगरी सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को अनाहत को हराया. मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत का मुकाबले में मात्र 17 मिनट में आगे सफर खत्म हो गया. उन्हें 11-4, 11-4 से हार का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें:
अनाहत ने आठवीं सीड वाली बेल्जियम की नेले गिलिस को हराकर आखिरी आठ में जगह बनाई थी. लंदन स्क्वैश क्लासिक की पूर्व चैंपियन शिवसांगरी अब सेमीफाइनल में दूसरी सीड वाली मिस्र की अमीना ओरफी से भिड़ेंगी.
जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अनाहत के लिए चुनौती का संकेत है. फिलहाल, शिवसांगरी एशिया की सबसे ऊंची रैंक वाली खिलाड़ी हैं. उम्मीद है कि वह भारत की मुख्य मुश्किलों में से एक होंगी. एशियन गेम्स से पहले अनाहत 12 सितंबर से शुरू होने वाली कतर क्लासिक में हिस्सा लेने वाली हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

