Search

 
 
 

गैस के लिए सुबह 3 बजे से ही लग रही लंबी लाइन, भूखे-प्यासे लोग हो रहे बेहाल

Ranchi: गैस किल्लत ने आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए सुबह 3 बजे उठना पड़ रहा है. लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है. म़ंगलवार को बड़ा तालाब के सामने पुलिस सुरक्षा के बीच गैस लेने के लिए सैकड़ों लोगों को  लाइन में लगकर लेना पड़ा रहा है. लोगों ने बताया कि दो महीने के बाद गैस मिल रहा है.
 

Ranchi: गैस किल्लत ने आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए सुबह 3 बजे उठना पड़ रहा है. लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है. म़ंगलवार को बड़ा तालाब के सामने पुलिस सुरक्षा के बीच गैस लेने के लिए सैकड़ों लोगों को  लाइन में लगकर लेना पड़ा रहा है. लोगों ने बताया कि दो महीने के बाद गैस मिल रहा है. गैस बुकिंग और लंबे इंतजार के बाद आज चार ऑटो में गैस आया है. आज सुबह 11 बजे से गैस बंटना शुरू हुआ.

Uploaded Image

 


लंबी लाइन में लगकर कहीं जाकर लोगों को बुकिंग का गैस मिल पा रहा है. गैस की भारी कमी के कारण कई परिवारों को मजबूरी में इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है. लेकिन बिजली की समस्या और बढ़ते खर्च के कारण यह विकल्प भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है.
सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को झेलनी पड़ रही है. सुबह-सुबह बच्चों का नाश्ता बनाकर उन्हें स्कूल भेजने की चिंता और गैस लेने की जद्दोजहद एक साथ देखने को मिली.

 

Uploaded Image

 

कई महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए, यहां तक कि बिना मुंह धोए ही लाइन में खड़ी नजर आईं. गैस बांटने के स्थान पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं. एक-एक सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. सुबह से लाइन में लगे लोग दोपहर एक बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इस वजह से लोगों का पूरा दिन का कामकाज ठप हो गया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय पर गैस की आपूर्ति होती, तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. लोगों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही