Search

 
 
 

गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश और कूल, तो ट्राई करें ये आउटफिट

 

LagatarDesk : लड़कियां बदलते मौसम के साथ अपनी आउटफिट भी बदलती है. गर्मियां आते ही लोग हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं. जिसमें उन्हें कंफर्टेबल भी महसूस हो. साथ ही आप उसमें स्टाइलिश और ट्रेंडी भी दिखें. आइयें आपको कुछ टिप्स बताते हैं.

कॉटन कपड़े का करें चुनाव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/cott.jpg"

alt="" class="wp-image-66243"/>

गर्मियों में ज्यादातर लड़कियां कॉटन के कपड़े पहनना पसंद करती हैं. कॉटन कपड़े पहनने में हल्के होते हैं. इसमें गर्मी से भी राहत मिलती है. शरीर में आने वाले पसीने को सोख लेता है.  शरीर से बैक्टीरिया की ग्रोथ को भी कम करता है. कॉटन के कपड़े पहनने से शरीर को ठंडक का एहसास होता है. साथ ही ये इंफेक्शन को भी कंट्रोल करता है. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि गर्मियों के लिए कॉटन सबसे बेस्ट फैब्रिक है. गर्मियों में सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें. ये कपड़ा पसीने को सोख नहीं पाता और इसमें गर्मी भी बहुत लगती है.

हल्के रंग के कपड़े में गर्मी से राहत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-4-copy.jpg"

alt="" class="wp-image-66248"/>

गर्मियों में जितना हो सके हल्के रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें. डार्क कलर के कपड़ों में काफी गर्मी लगती है. समर में आप स्लीवलेस टॉप भी पहन सकती हैं. लेकिन इससे टैनिंग भी होती है.

ढीले कपड़े पहनें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/lose.jpg"

alt="" class="wp-image-66250"/>

गर्मियों में आप ढीली पैंट या लॉन्ग स्कर्ट के साथ टॉप भी पहन सकते हैं. ये आपको ट्रेंडी लुक देगा. सलवार के साथ ढीला कुर्ता भी डाल सकती हैं. गर्मियों में ज्यादा फिटिंग कपड़े पहनने से बहुत गर्मी लगती है. साथ ही आप कंफर्टेबल भी महसूस नहीं कर पाते. टाइट फिटिंग कपड़े पहनने से पसीना आने पर कपड़े चिपक जाते हैं. जो काफी अजीब लगेगा. हेवी वर्क वाले कपड़े पहनने से बचें. ऐसे कपड़े गर्मियों में आरामदायक नहीं होते और चुभते भी बहुत हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही