Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर से 2.80 लाख की लूट

हजीरीबाग में अपराधियों ने आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमारएक हमला कर करीब 2.80 लाख रुपये लूट लिए. अवधेश कुमार दिन भर का कलेक्शन लेकर बैंक की छुट्टी होने के कारण उसे पेट्रोल पंप मालिक के घर इमली कोठी चौक ले जा रहे थे. नमस्कार चौक के पास अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : हजीरीबाग में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर हमला कर करीब 2.80 लाख रुपये लूट लिए. यह घटना शहर के खिरगांव स्थित आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार के साथ हुई. अवधेश कुमार दिन भर का कलेक्शन लेकर बैंक की छुट्टी होने के कारण रुपये पेट्रोल पंप के मालिक के घर इमली कोठी चौक ले जा रहे थे. तभी नमस्कार चौक के पास अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, जिससे वे अपनी बाइक से गिर गए और उनके हाथ में चोट आई. इसी दौरान अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

https://lagatar.in/jamshedpur-chief-justice-of-jharkhand-high-court-reached-ucil-went-to-mines-and-learned-the-method-of-uranium-production 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने मैनेजर की रेकी की थी.पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध लोग पंप के आसपास घूम रहे थे. घायल मैनेजर अवधेश कुमार को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही