Search

 
 
 

अलबर्ट एक्का चौक पर होने वाली दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता स्थगित

फिरायालाल चौक पर कृष्ण जन्मोत्सव की हांडी फोड़ प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है.
 
  • 17 अगस्त को होगी हांडी फोड़ प्रतियोगिता

 


Ranchi : अलबर्ट एक्का चौक पर कृष्ण जन्मोत्सव की हांडी फोड़ प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है. यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि आज प्रतियोगिता में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन वे अचानक कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. राज्यपाल की अनुपस्थिति के कारण आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को स्थगित करने का फैसला लिया.

 

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल संतोष गंगवार आज झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के कारण आयोजित शोक कार्यक्रमों में व्यस्त रहे. इसी वजह से वे जन्मोत्सव में शामिल नहीं हो सके.

 

अब कार्यक्रम समिति ने घोषणा की है कि कल राज्यपाल की उपस्थिति में हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. आयोजकों का कहना है कि राज्यपाल की मौजूदगी में इस प्रतियोगिता का महत्व और भी बढ़ जाएगा और श्रद्धालू व दर्शक इसे और अधिक उत्साह के साथ देख पाएंगे.

 

इस दौरान कृष्ण जन्मोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और झांकियों का आयोजन पहले की तरह जारी रहा. श्रद्धालुओं ने फिरायालाल चौक पर कान्हा के जन्मोत्सव को उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया. अब सभी की निगाहें कल पर टिकी हैं, जब राज्यपाल संतोष गंगवार की मौजूदगी में हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही