Search

 
 
 

रामदास सोरेन के निधन पर आजसू नेताओं ने जताया शोक

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर आजसू पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
 

Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर आजसू पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने उन्हें झारखंड आंदोलन का सच्चा योद्धा बताते हुए कहा कि वे मजदूरों और विस्थापितों की आवाज बनकर हमेशा अग्रिम पंक्ति में संघर्षरत रहे. उन्होंने महत्वाकांक्षा से दूर रहकर जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया था.

 

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि रामदास सोरेन का जाना उस पीढ़ी का एक बड़ा नुकसान है जिसने झारखंडी जनता के हक और सम्मान की लड़ाई को जीवन का मूलमंत्र बनाया. वे मंत्री पद की दौड़ में नहीं बल्कि सदैव जनकल्याण में तत्पर रहते थे.

 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सोरेन जीवनभर आदिवासियों, विस्थापितों और मजदूरों की आवाज उठाते रहे. मंत्री बनने के बाद भी उनकी सादगी कम नहीं हुई. उनके निधन से आदिवासी समाज और झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही