Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे यूसिल, माइंस में जाकर जानी यूरेनियम उत्पादन की विधि

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश सरलोक सिंह चौहान ने यूसिल की माइंस का दौरा किया. 880 मीटर गहरी भूमिगत खदान में प्रवेश कर यूरेनियम उत्पादन का तरीका देखा और अधिकारियों से उत्पादन की विधि समझी.
Advertisement
Advertisement

Jadugora : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश सरलोक सिंह चौहान शनिवार को जादूगोड़ा पहुंचे. उन्होंने यूसिल की माइंस का दौरा किया. जमीन के अंदर 880 मीटर गहरी भूमिगत खदान में प्रवेश कर यूरेनियम  के उत्पादन का तरीका देखा और अधिकारियों व कर्मचारियों से बात कर उत्पादन की विधि समझी.

इसके बाद मुख्य न्यायधीश ने जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पुजारी तरुण महापात्रा ने विधि-विधान से पूजा कराई. इस मौके पर मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिसर व मुख्य सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. सुरक्षा की कमान जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल व पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू स्वयं संभाल रहे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही