Search

 
 
 

भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व माता सुभद्रा ने दिए भक्तों को दर्शन, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

रथयात्रा महोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को धुर्वा के जगन्नाथ मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन माता सुभद्रा ने विशेष श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन दिए. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं के आस्था में कोई कमी नहीं दिखी.
 

Ranchi: रथयात्रा महोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को धुर्वा के जगन्नाथ मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन माता सुभद्रा ने विशेष श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन दिए. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं के आस्था में कोई कमी नहीं दिखी. बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.


भगवान के दर्शन होते ही पूरा मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठा. श्रद्धालु हाथ जोड़कर भगवान के समक्ष नतमस्तक हुए और विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर में बज रहे घंटे-घड़ियाल, शंखनाद और धार्मिक भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने लायक रही. कई श्रद्धालु भीगते हुए भी कतार में डटे रहे और भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किए.


भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा. दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों और मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.


श्रद्धालुओं में अगले दिन निकलने वाली रथयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंदिर समिति ने रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. इस दौरान हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य मानेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही