- चार माह में 10,179 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर
 
Ranchi : झारखंड में बिजली की चोरी और लाइन लॉस से 31.17 फीसदी का नुकसान हो रहा है. एक फीसदी लाइन लॉस कम होती हो तो लगभग तीन से चार करोड़ रुपए की बचत होगी. इस हिसाब से वितरण निगंम को हर महीने लगभग 124 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इसे 13 फीसदी लाने की मंजूरी दी है.
ताबड़तोड़ रेड, राज्यभर में एपीटी की 119 टीम गठित
झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ ताबतोड़ अभियान चला रहा है. पिछले चार महीने अप्रैल, मई, जून और जुलाई में राज्यभर में 10,179 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. कुल 18.31 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोंका गया. जिसमें 12.83 करोड़ रुपए की वसूली की गई.
राज्यभर में बिजली चोरी को रोकने के लिए एपीटी (एंटी पावर थेप्ट) की 119 टीम गठित की गई है. इस टीम में क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारी भी शामिल हैं. वहीं 29 अगस्त को भी छापेमारी की गई, जिसमें 652 उपभेक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. 1.25 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोंका गया.
पिछले चार महीने में कितना एफआईआर, कितना जुर्माना और कितनी वसूली
| विद्युत सर्किल | एफआईआर संख्या | जुर्माना (लाख में) | वसूली (लाख में) | 
| रांची | 1019 | 210.90 | 160.61 | 
| गुमला | 514 | 77.26 | 60.12 | 
| जमशेदपुर | 814 | 161.08 | 121.05 | 
| चाईबासा | 727 | 84.78 | 64.19 | 
| धनबाद | 580 | 125.08 | 105.25 | 
| चास | 712 | 122.53 | 87.71 | 
| डालटनगंज | 940 | 131.98 | 98.91 | 
| गढ़वा | 327 | 64.07 | 48.81 | 
| दुमका | 464 | 58.78 | 48.15 | 
| साहेबगंज | 745 | 131.31 | 87.01 | 
| गिरिडीह | 631 | 105.60 | 69.95 | 
| देवघर | 568 | 176.41 | 121.20 | 
| हजारीबाग | 1172 | 262.64 | 139.08 | 
| रामगढ़ | 538 | 58.59 | 45.86 | 
| कोडरमा | 428 | 52.31 | 38.65 | 
फैक्ट फाइल
•    31.17 फीसदी वितरण निगम का है लाइन लॉस
•    हर महीने  लगभग 124 करोड़ का हो रहा नुकसान
•    नियमाक आयोग ने लाइन लॉस 13 फीसदी तक लाने का दिया है निर्देश
•    7 लाख 70 हजार 027 लग चुके हैं स्मार्ट मीटर 
•    एक लाख ट्रांसफार्मर में लगाए गए हैं मीटर
                
                                        

                                        
Leave a Comment