Search

 
 
 

ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान हुआ प्‍यार, बिहार से यूपी पहुंच युवती ने रचा ली शादी

 
Pratapgarh (UP): ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान बिहार की एक युवती को यूपी के युवक से प्यार हो गया. दोनों ने शादी करने का फैसला किया. सोमवार को महाअष्टमी के दिन युवती बिहार से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंची और मां बेल्हा देवी मंदिर में शादी रचा ली. महाअष्टमी को लेकर मंदिर में काफी भीड़ थी. लोगों ने जब अकेले एक युवक-युवती को मंदिर में शादी रचाते देखा तो हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान प्रतापपुर के नगर कोतवाली के युवक और बिहार के मुजफ्फरपुर की युवती की दोस्ती हो गई. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. लोगों का हंगामा देख पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया. युवती की मां ने फोन उठाया. पुलिस ने जब उनसे कहा कि यहां आपकी बेटी शादी कर रही है तो मां ने जो जवाब दिया उसे सुन पुलिस चौंक गई. मां ने कहा कि बेटी बालिग है और उसे अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार है. मां की हरी झंडी मिलते ही विरोध करने वाले लोग बाराती बन गए और दोनों को आशीर्वाद दिया. Read More : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jammu-and-kashmirs-ips-officer-dg-jail-hemant-lohia-murdered-by-slitting-his-throat/">BREAKING

:जम्मू-कश्मीर के IPS अधिकारी डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेत कर हत्या
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही