Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लव जिहाद मामला : हिंदू संगठनों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग की

Ranchi :  दिल्ली में साक्षी की बेरहमी से हत्या और मॉडल से लव जिहाद मामले को लेकर हिंदू संगठनों और महिलाओं ने आज गुरुवार को प्लाजा सिनेमा के सामने प्रदर्शन किया. हिंदूवादी नेता भैरव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर  दोनों मामलों में आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की.  भैरव सिंह ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया. फिर महिलाओं को फ्री में द केरला फाइल्स दिखायी गयी. इससे पहले भी भैरव सिंह ने हिंदू महिलाओं को जागरूक करने के लिए पूरे सिनेमा हॉल को बुक करके फिल्म दिखायी थी. (पढ़ें, कॉन्सटेबल">https://lagatar.in/jharkhand-ranks-seventh-in-country-in-terms-of-shortage-of-constables/">कॉन्सटेबल

की कमी के मामले में देश में सातवें पायदान पर झारखंड)

हिंदू नाम रख कर लड़कियों को प्रेम जाल में फसाया जाता 

भैरव सिंह ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से एक विशेष धर्म के युवक हिंदू नाम रख कर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फसाते हैं और उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं. अगर लड़कियां मना कर देती हैं तो घर में घुसकर दुमका के अंकिता की तरह पेट्रोल डालकर जला देते हैं. दिल्ली की साक्षी की तरह सरेआम रोड में चाकू मारकर हत्या कर देते हैं. लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेस में या फिर फ्रीज में डाल देते हैं. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-12th-board-application-for-scrutiny-from-june-6/">JAC

10वीं-12वीं बोर्ड : स्कूटनी के लिए आवेदन 6 जून से 

जागरुक करने के बाद लव जिहाद में फंस जाती हैं लड़कियां

प्लाजा सिनेमा के सामने प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जागरूकता फैलाने के बाद भी हिंदू लड़कियां लव जिहाद में फंस जाती हैं. यह समाज की विफलता है. हम सभी समाज को जागरूक करने का काम करेंगे. लड़कियों और महिलाओं को यह फिल्म दिखाया जा रहा है, ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके. बता दे कि मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. वहीं दूसरी ओर दिल्ली की शाहबाद डेयरी इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय साक्षी की साहिल नाम के युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-india-bids-received-for-8-74-crore-shares-on-offer-of-8-31-crore-shares/">कोल

इंडिया : 8.31 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 8.74 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही