Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में बारिश के पीछे ‘छत्तीसगढ़ का लो प्रेशर’, अब भी सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बने लो प्रेशर से धनबाद में बारिश हो रही है. लो प्रेशर का ही असर है कि  9 अगस्त की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश रुक-रुक कर 10 अगस्त को भी दिन भर जारी रही. इस बीच कुछ देर के लिए धूप भी खिली, लेकिन अधिकतर समय आसमान पर बादल का कब्जा रहा. मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त से 10 अगस्त की दोपहर एक बजे तक धनबाद जिले के गोविंदपुर में 16.3 मिलीमीटर, पंचेत में 10.2 मिलीमीटर, पुटकी में 8.2 मिलीमीटर, धनबाद के शहरी इलाकों में 7.2 मिलीमीटर, मैथन में 5.2 मिलीमीटर, तोपचांची में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार इस मानसून सीजन में 1 जून से 10 अगस्त तक धनबाद जिले में औसत बारिश 628.4 मिलीमीटर की जगह 317.9 मिली मीटर हुई है. जो सामान्य से 49 % कम है. जबकि राज्य में 607.4 मिलीमीटर के स्थान पर 319.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 47 % कम है. यह भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-takes-oath-as-cm-tejashwi-yadav-becomes-deputy-chief-minister/">नीतीश

कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही