Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलपीएन शाहदेव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : चंदवा फाइटर की टीम बनी व‍िजेता

Chandwa : चंदवा प्लस-टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में युवा भारत द्वारा आयोजित जस्टिस एलपीएन शाहदेव मेमोरियल टी-10 कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट शन‍िवार को संपन्‍न हो गया. फाइनल मुकाबले में चंदवा फाइटर की टीम ने कमांडो क्र‍िकेट टीम को 60 रनों से हराकर ख‍िताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को प्रतुल शाहदेव ने 21 हजार रुपए नगद और ट्राफी तथा उपव‍िजेता बनी टीम को 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्‍मान‍ित क‍िया. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले ख‍िलाड़‍ियों को मेडल द‍िया गया. प्रतुल शाहदेव ने इस प्रतियोगिता में हर तरह से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों को धन्‍यवाद द‍िया व सम्‍मान‍ित क‍िया. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें पुलवामा की हृदय विदारक घटना को दर्शाया. तीसरी कक्षा की बच्ची के गीत गाकर सबका मन मोहा. इसे भी पढ़ें : 70">https://lagatar.in/70-years-old-father-in-law-married-28-years-old-daughter-in-law-pictures-went-viral/">70

साल के ससुर ने 28 साल की बहू संग रचाई शादी, तरह-तरह की चर्चा, फोटो वायरल  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही