Search

 
 
 

सरला बिरला विवि में अगले सत्र से होगी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में M.Tech की पढ़ाई

 
Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक की अध्यक्षता में बीके बिरला सभागार में शुक्रवार को भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science), बैंग्लोर में कार्यरत प्रोफेसर राधाकांत पाधी द्वारा चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर विस्तार से चर्चा की गई. बता दें कि प्रोफेसर राधाकांत पाधी IISC बैंग्लोर में Aerospace विभाग के प्रोफेसर हैं. ISRO के चंद्रयान-3 के कार्यक्रम के महत्वपूर्ण सदस्य भी रहे हैं. स्वागत भाषण में कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने उनके चंद्रयान -3 में दिए गए योगदान की सराहना की. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रमुख कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रोफेसर राधाकांत पाधी को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव, सभी संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षक-कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे. विशेष तौर पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर, स्कूल के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति ने अगले सत्र से Aerospace. इंजीनियरिंग में M.Tech की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड

के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही